राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । दिनांक 8 मार्च 2026 प्रतापगढ़। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 धूमधाम से मनाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के निर्देश के क्रम में, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या श्रीमती गीता यादव ने किया । कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्या डॉ. मोहम्मद अनीस ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सिकन्दर लाल, प्राचार्य, कौशल्या भारत सिंह गाँधी, राजकीय महिला महाविद्यालय ढिंढुई एवं जिला नोडल अधिकारी (उच्च शिक्षा) प्रतापगढ़ रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० कल्पना, प्रधानाचार्या राजकीय हाई स्कूल कुकुआर, पट्टी, प्रतापगढ़ रहीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सविता सिंह पूर्व प्रधानाचार्या, राजकीय हाई स्कूल प्रतापगढ़ रही मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाला वैश्विक दिवस है। इस वर्ष की थीम है ‘पात्र को दान करके लाभ प्राप्त करें’ जो कि महिलाओं के सशक्तिकरण में निवेश के महत्व पर केंद्रित है। भारत में इस वर्ष “नारी शक्ति”, “विकसित भारत की आधारशिला” और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनके नेतृत्व वाले विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि डॉ० कल्पना ने प्रसिद्ध महिला शिक्षाविदों आदि के बारे में छात्राओं के मध्य यह चर्चा किया कि आप भी प्रतिष्ठित महिला वैज्ञानिक तथा कवित्रियों आदि से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।
ये भी पढ़ें नेशनल एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया का होली मिलन समारोह संपन्न












