उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने रतलाम में रिश्वत लेते पंचायत सचिव को पकड़ा। 

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने रतलाम में रिश्वत लेते पंचायत सचिव को पकड़ा। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

उज्जैन। लोकायुक्त पुलिस ने रतलाम जिले में रिश्वतखोरी के मामले में ग्राम पंचायत सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आवेदक से भवन निर्माण की अनुमति और जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर सचिव को 4500 रुपए लेते हुए पकड़ लिया। लोकायुक्त उज्जैन पुलिस के अनुसार रतलाम निवासी प्रेम जैसवार ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसने रतलाम स्थित मां विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में दो भूखंड खरीदे हैं। इनमें से भूखंड क्रमांक बी-41 पर भवन निर्माण की अनुमति और भूखंड क्रमांक 96 का ग्राम पंचायत में नामांतरण कराने के लिए ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव सत्यनारायण सेन उससे 5000 रुपए की रिश्वत मांग रहे थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें