मैनपुरी में मौसम ने फिर बदली करवट, सुबह छाया घना कोहरा

मैनपुरी में मौसम ने फिर बदली करवट, सुबह छाया घना कोहरा

संवाददाता: पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी में मंगलवार की सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। सुबह होते ही पूरे जिले में घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। सुबह के समय घने कोहरे के चलते स्कूल, दफ्तर और बाजार जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क पर चल रहे वाहन रेंगते नजर आए। वहीं ठंडक बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव के कारण अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा और हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। वहीं धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था, लेकिन अचानक घना कोहरा छाने से ठंड का एहसास फिर बढ़ गया है। प्रशासन ने भी वाहन चालकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal