उज्जैन पुलिस का बड़ा धमाका: दोस्ती में दगाबाजी, 8 लाख की लूट का 3 घंटे में पर्दाफाश।

उज्जैन पुलिस का बड़ा धमाका: दोस्ती में दगाबाजी, 8 लाख की लूट का 3 घंटे में पर्दाफाश। 

संवाददाता संतोषयादव उज्जैन।

उज्जैन के सायरखेडी क्षेत्र में हुई ₹08 लाख की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने अपनी तत्परता और जांच कौशल से सबको हैरान कर दिया। महज 3 घंटे के भीतर गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने पाया कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड और कोई नहीं, बल्कि फरियादी का अपना ही दोस्त अनिरुद्ध सेन निकला। अनुराग आंजना जब अपने दोस्त अनिरुद्ध के साथ तराना से ₹08 लाख लेकर लौट रहा था, तब झमाझम कैफे के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनसे पैसे लूट लिए। जांच के दौरान पुलिस को अनिरुद्ध के बयानों में झोल नजर आया। मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में उसने कबूला कि उसी ने अपने साथी रोहित बनोलिया को लोकेशन शेयर की थी। पुलिस ने मुख्य सूत्रधार सहित तीन आरोपियों (रोहित, अनिरुद्ध, आलोक लोट और यश सोलंकी) को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से ₹05 लाख बरामद हो चुके हैं, जबकि शेष राशि के लिए रिमांड ली जा रही है। एस पी ने इस त्वरित सफलता के लिए निरीक्षक गजेंद्र पचोरिया और पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal