एटा: ईद को लेकर सुरक्षा अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से किया गया सर्वे
संवाददाता अमित गुप्ता: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में ईद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में सुरक्षा अलर्ट घोषित करते हुए थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम करना, अपराधियों की पहचान करना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। ड्रोन कैमरे की मदद से घरों की छतों की गहन चेकिंग की गई, जिसमें अवैध शराब निर्माण, संदिग्ध वस्तुएं एवं संभावित खतरों की निगरानी की गई।
पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों की छतों पर ईंट, पत्थर या कांच की बोतल जैसी कोई भी आपत्तिजनक सामग्री जमा न करें। चेकिंग के दौरान किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की सामग्री रखते पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का यह कदम जनपद में अमन-चैन और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें Agra: शादी का झांसा देकर युवती का 10 वर्षों तक शारीरिक शोषण, आरोपी पर केस दर्ज












