Agra: शादी का झांसा देकर युवती का 10 वर्षों तक शारीरिक शोषण, आरोपी पर केस दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती का 10 वर्षों तक शारीरिक शोषण, आरोपी पर केस दर्ज

संवाददाता अमित चौहान आगरा: शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लगातार 10 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे होटलों में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा, और अंत में बिना जानकारी दिए दूसरी जगह शादी कर ली।

पीड़िता जब न्याय की मांग को लेकर पुलिस के पास पहुंची तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के परिजनों को भी मुकदमे में नामजद किया है।

पूरा मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठी मांग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें