गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठी मांग, शंकराचार्य जी की प्रेरणा से हुआ गौ ध्वज निरीक्षण
संवाददाता दैनिक चक्र लखनऊ: ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में चल रही भारतवर्ष गौ ध्वज परिक्रमा के तहत आज लखनऊ में गौ ध्वज निरीक्षण यात्रा आयोजित की गई। इस अवसर पर शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने केंद्र सरकार से गौमाता को “राष्ट्र माता” घोषित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि गौमाता की रक्षा के लिए सबसे पहले केंद्र सरकार को उसे “पशु की सूची” से बाहर निकालते हुए एक केंद्रीय कानून बनाना चाहिए, जिससे गौमाता को राष्ट्र माता के रूप में मान्यता दी जा सके।
गौरतलब है कि विगत वर्ष शंकराचार्य जी द्वारा देश के सभी राज्यों की राजधानियों में गौ ध्वज स्थापित कर गौमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु एक व्यापक अभियान चलाया गया था। इस मुहिम का असर यह रहा कि महाराष्ट्र सरकार ने गौमाता को राज्य माता घोषित कर कानून बना दिया।
आज की इस परिक्रमा यात्रा के दौरान गौध्वज की पूजा, आरती व गौमाता का पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम में अनेक स्थानीय गौभक्त व समाजसेवियों की उपस्थिति रही।
उपस्थित प्रमुख लोग:
रेखा त्रिपाठी (समाजसेविका व शिष्य), लता पाण्डेय, गौ सांसद राम बाबू यादव, अवधेश बाजपेई (गौ ध्वज प्रमुख), सेवकराम, विवेक सिंह, रेखा थपालिय, कार्तिक शुक्ल, गुड़िया यादव, राम केवल मिश्र, रूपमा पाल, मीनाक्षी सिंह, वीरेंद्र पटेल, धर्मेश, आयुष्मान बाजपेई, अविनाश शुक्ला, श्रवण कुमार मिश्र सहित कई गौभक्त उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें बुलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, दंपति घायल – चालक फरार












