बुलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, दंपति घायल – चालक फरार

बुलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, दंपति घायल – चालक फरार

संवाददाता कांव्याश रावत एटा। थाना मलावन क्षेत्र के सेंथरी के पास तेज रफ्तार बुलेरो कार ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घायल दंपति और बच्ची का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें बड़ा खेत की ढ़ाणी में बालाजी महाराज का भव्य मेला सम्पन्न,

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal