सीए फाइनल परीक्षा पास कर इशिका खंडेलवाल ने बढ़ाया पट्टी का मान, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया सम्मानित

सीए फाइनल परीक्षा पास कर इशिका खंडेलवाल ने बढ़ाया पट्टी का मान, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया सम्मानित

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । आदर्श नगर पंचायत मेन रोड निवासी के प्रसिद्ध व्यापारी पवन खंडेलवाल की सुयोग्य पुत्री इशिका खंडेलवाल ने भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर पट्टी सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से आदर्श नगर पंचायत व क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।इसी क्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने इशिका खंडेलवाल को बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं और इशिका की सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी बुके देकर इशिका खंडेलवाल को सम्मानित किया और कहा कि उनकी यह सफलता पूरे पट्टी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इस मौके पर परिवार के सदस्यों एवं नगर के कई सम्मानित लोगों ने इशिका खंडेलवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें गाज़ियाबाद CSR एवं सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2026 में सरकार-उद्योग ने मिलकर बनाई विकास की रूपरेखा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal