पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान

पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों, बस एवं रेलवे स्टेशन, बैंक तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इसी दौरान देशी/विदेशी मदिरा एवं बीयर की दुकानों की भी सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, निर्धारित समय एवं अन्य नियमों के अनुपालन की जांच की गई तथा संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस टीमों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जागरूकता संदेश भी दिए गए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें सीए फाइनल परीक्षा पास कर इशिका खंडेलवाल ने बढ़ाया पट्टी का मान, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया सम्मानित

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की