गाजियाबाद। सौरभ भट्ट जिला जनगणना अधिकारी /अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया
समवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र




जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में वर्तमान में सम्प्रति चल रहे जनगणना-2027 कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय अधिकारियों,चार्ज अधिकारियों एवं उनके नियमित लिपिकीय सहायकों का प्रशिक्षण दिनांक 09.03.2026 एवं 10.03.2026 को नगर निगम, सदन कक्ष, गाजियाबाद में किया गया है।उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षक श्री संतोष उपाध्याय, प्रभारी अधिकारी जनगणना एवं मास्टर ट्रेनर जनपद गाजियाबाद द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण, चार्ज अधिकारीगण एवं नियमित लिपकीय सहायकों को जनगणना रोडमैप के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराते हुए अवगत कराया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में पूर्ण किया जाना है, जिसमें प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) माह मई-जून, 2026 में 30 दिनों की अवधि में पूर्ण की जानी है।मकान सूचीकरण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पूरा गांव या गांव का हिस्सा शामिल हो सकता है, और नगरीय क्षेत्रों में एक वार्ड का एक स्पष्ट सीमांकित हिस्सा शामिल हो सकता है। प्रत्येक प्रगणक को एक या एक से अधिक ई.बी. सौंपे जायेंगे जो लगभग 150-180 परिवारों या 650-800 की आबादी को कवर करेंगे।उक्त के क्रम में यह भी अवगत कराया कि जनगणना-2027 पूर्ण रूप से डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें आम नागरिक भी डिजिटल रूप से जनगणना सम्बन्धी प्रश्नों का उत्तर देकर जनगणना में शामिल हो सकते हैं। आम नागरिकों द्वारा भरी गयी जनगणना की जानकारी का स्थलीय परीक्षण प्रगणक द्वारा मकान पर जाकर किया जाना है।जनगणना 2027 की कार्यवाही हेतु जनपद में कुल 16 चार्ज अधिकारी, 04 मास्टर ट्रेनर्स, 134 फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त किये गये हैं, जिनके पर्यवेक्षण में 10025 एच.एल.ओ. का कार्य 10025 प्रगणकों द्वारा किया जायेगा। प्रत्येक 06 प्रगणक के कार्य के पर्यवेक्षम हेतु 1671 सुपरवाइजर नामित किये जायेंगे।जनगणना के कार्यों के दौरान उपयोग होने वाले मोबाइल एप्स तथा सी.एम.एस.एस. पोर्टल के उपयोग तथा मकान गणना के समय पूछे जाने वाले प्रश्नों के सम्बन्ध में समस्त प्रशिक्षणार्थियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।












