‘प्रवर्तन जोन-01 के क्षेत्र में अवैध निर्माणों को जी0डी0ए0 ने किया सील बन्द‘‘
समवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर



‘स्कार्ड लाइन वेयर हाउस के निर्माण को भी किया गया सील‘‘ दिनांकः-10-मार्च-2026
उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल के निर्देश के अनुपालन में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 10.03.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-1 के नेतृत्व में ग्राम ढरगल वरदान रोड गाजियाबाद के खसरा संख्या-129 पर श्री दीपक अग्रवाल द्वारा लगभग 600 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में पूर्व में निर्मित किये गये वेयर हाउस के निर्माण, श्री हेमन्त, ग्राम ढरगल में पूर्व निर्मित, स्कार्ड लाइन वेयर हाउस के निर्माण, श्री चौधरी भरत सिंह व अन्य द्वारा राजनगर एक्सटेंशन धर्म कांटा, हितेशी हाइट के सामने भट्टा नं0-05 रोड, सिकरोड पर लगभग 3000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में किये जा रहे निर्माण एवं श्री प्रणय गुप्ता द्वारा बाल जगत स्कूल के सामने भट्टा नं0-05 रोड सिकरोड गाजियाबाद पर लगभग 2000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में पूर्व निर्मित शेड के निर्माण को निर्माणकर्ताओं द्वारा शमन न कराने जाने के कारण सीलिंग की कार्यवाही करते हुए सन्दर्भित निर्माणों को सीलबन्द कर दिया गया है। सील बन्द की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर सीलिंग की कार्यवाही की गयी। स्थल पर सीलिंग की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता एवं समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा। स्थल पर सहायक अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-1 द्वारा लोगो को सख्त निर्देष दिये गये कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराये गये किसी भी निर्माण को बक्षा नही जायेगा।












