डीएम ने होमगार्ड स्वयंसेवकों को महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

डीएम ने होमगार्ड स्वयंसेवकों को महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

डीएम ने दुर्घटना से मृत हुये होमगार्ड स्वयंसेवक स्व0 सिद्धनाथ मिश्र के आश्रित को दुर्घटना बीमा कवर के अन्तर्गत 30 लाख के चेक का किया वितरण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

महाकुम्भ मेला 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराने में अपना योगदान देने वाले 240 होमगार्डस स्वयंसेवको एवं 09 अवैतनिक अधिकारियों सहित जनपद की सम्पूर्ण पर्यवेक्षण व उनकी सुख-सुविधा के दृष्टिगत लगे वैतनिक कार्मिकों बी0ओ0/रनर की सेवा के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित किया गया है। महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित होमगार्ड स्वयंसेवकों/अधिकारियों का महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्त्रि पत्र का वितरण जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा कैम्प कार्यालय के सभागार में किया गया। डीएम द्वारा महाकुम्भ सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र से वैतनिक कार्मिक रमाशंकर, सुधीर कुमार सिंह, रोहित कुमार, सुनील कुमार शर्मा, रमेश चन्द्र शुक्ल तथा अवैतनिक अधिकारी राजेश कुमार सिंह, बसन्त लाल मिश्र, राकेश कुमार यादव, एहसान अहमद, ज्ञानदत्त यादव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह व राजनाथ यादव को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा दुर्घटना से मृत हुये होमगार्ड स्वयंसेवक स्व0 सिद्धनाथ मिश्रा कम्पनी-शिवगढ़ के आश्रित पत्नी कुसुमलता मिश्रा को एक्सिस बैंक द्वार दुर्घटना बीमा कवर के अन्तर्गत प्राविधानित धनराशि रूपये 30 लाख का बैंक चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि होमगार्ड प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर कर्तव्यनिष्ठा से कार्य कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स डा0 धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, नोडल आफिसर एसडीएम अनुराग सिंह, कम्पनी कमाण्डर शैलेन्द्र कुमार शुक्ला सहित समस्त बीओ व अवैतनिक अधिकारी उपस्थित रे। वहीं जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय में अन्य होमगार्ड स्वयंसेवकों को भी महाकुंभ सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की