एक घंटे में गुम मोटरसाइकिल बरामद, थाना कुंडा पुलिस की तत्परता की सराहना

एक घंटे में गुम मोटरसाइकिल बरामद, थाना कुंडा पुलिस की तत्परता की सराहना

संवाददाता: शिक्षा तिवारी

प्रतापगढ़। जनपद में अपराध नियंत्रण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है। इसी क्रम में थाना कुंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुम हुई मोटरसाइकिल को मात्र एक घंटे के भीतर बरामद कर उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देश पर जनपद की पुलिस टीमों को अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में थाना कुंडा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम मोटरसाइकिल को जल्द ही खोज निकाला।
जानकारी के अनुसार 06 मार्च 2026 को आवेदक अनुराग सिंह पुत्र हितकरण सिंह निवासी ग्राम बुलकीपुर थाना मानिकपुर तहसील कुंडा जनपद प्रतापगढ़ ने सुबह अपनी मोटरसाइकिल गुम होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना कुंडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की।
पुलिस की सक्रियता के चलते लगभग एक घंटे के भीतर ही मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई और उसे उसके स्वामी अनुराग सिंह को सुपुर्द कर दिया गया। अपनी मोटरसाइकिल वापस मिलने पर आवेदक ने थाना कुंडा पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
प्रतापगढ़ पुलिस ने बताया कि जनपदवासियों की सुरक्षा और सेवा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है तथा आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें