उज्जैन में टोल प्लाज़ा पर नकाबपोशों का हमला, जमकर तोड़फोड़; CCTV फुटेज आया सामने

उज्जैन में टोल प्लाज़ा पर नकाबपोशों का हमला, जमकर तोड़फोड़; CCTV फुटेज आया सामने

संवाददाता: संतोष यादव, उज्जैन

उज्जैन में गरोठ हाईवे पर स्थित तुलहेड़ा टोल प्लाज़ा पर टोल देने की बात को लेकर जमकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन से अधिक नकाबपोश लोग अचानक टोल प्लाज़ा पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने टोल प्लाज़ा पर हमला कर दिया। हमलावरों ने टोल प्लाज़ा के केबिन, बैरियर और अन्य सामान में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान टोल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान टोल प्लाज़ा पर मौजूद लोगों ने किसी तरह वहां से हटकर अपनी जान बचाई।
पूरी घटना टोल प्लाज़ा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कुछ लोग नकाब पहनकर टोल पर हमला करते और तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने टोल कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal