संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को 600 किमी दौड़ेगा प्रतापगढ़ का युवक

आस्था की मिसाल: संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए 600 किमी दौड़ेगा प्रतापगढ़ का युवक

जिला  संवाददाता प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद से आस्था और संकल्प की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। कुंडा क्षेत्र के एक युवक ने अपने आराध्य संत
प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए करीब 600 किलोमीटर की लंबी दौड़ लगाने का संकल्प लिया है।

11 मार्च से शुरू होगी दौड़

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के नंदा का पुरवा मजरा मीपुर निवासी युवक मुलायम यादव 11 मार्च को दोपहर 3 बजे कुंडा मेन चौराहे से अपनी दौड़ की शुरुआत करेंगे। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर दौड़ते हुए वृंदावन पहुंचने का प्रयास करेंगे, जहां वह संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

सेना में भर्ती की कर रहे तैयारी

मुलायम यादव इंटरमीडिएट तक शिक्षित हैं और इन दिनों भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की तैयारी कर रहे हैं।
उनके पिता लाल बहादुर यादव पेशे से किसान हैं। मुलायम अपने माता-पिता की इकलौती संतान बताए जाते हैं।

संत के प्रवचनों से हैं प्रभावित

स्थानीय लोगों के अनुसार मुलायम यादव पिछले लगभग एक वर्ष से संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों और दर्शन से काफी प्रभावित हैं।
उनके इस अनोखे संकल्प को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग उनके इस साहस और आस्था की सराहना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें उज्जैन में टोल प्लाज़ा पर नकाबपोशों का हमला, जमकर तोड़फोड़; CCTV फुटेज आया सामने

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की