डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में केबल कटने से 115 मरीजों की जांच रुकी

डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में केबल कटने से 115 मरीजों की जांच रुकी

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा, 11 मार्च। शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल मोतीझील में बुधवार को तकनीकी समस्या के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में जांच से जुड़ी मशीनों की केबल कट जाने से करीब 115 मरीजों की जांच प्रभावित हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह जब मरीज जांच कराने पहुंचे तो मशीनें काम नहीं कर रही थीं। जांच करने पर पता चला कि मशीनों से जुड़ी केबल कट गई है, जिसके कारण लैब की कई मशीनें बंद हो गईं। इसके चलते ब्लड जांच समेत अन्य जरूरी टेस्ट नहीं हो सके। जांच रुकने से अस्पताल में आए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा और कई मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट गए। अस्पताल प्रशासन को सूचना मिलने के बाद तकनीकी टीम को बुलाया गया और केबल को ठीक कराने का काम शुरू किया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि समस्या को जल्द ठीक कराकर जांच व्यवस्था फिर से शुरू कर दी जाएगी, ताकि मरीजों को ज्यादा परेशानी न हो।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें