प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, कुर्सी से बांधकर किया अपमानित

कुशीनगर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, कुर्सी से बांधकर किया अपमानित

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस जांच में जुटी

कुशीनगर: कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने रात के समय उसके ससुराल पहुंचा, लेकिन वहां परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर न सिर्फ उसकी जमकर पिटाई कर दी, बल्कि उसे कुर्सी से बांधकर अपमानित भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, युवक तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का निवासी है और प्रेमिका की शादी हाल ही में हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध पहले से चल रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका से मिलने के लिए रात में चुपचाप उसके ससुराल पहुंचा, लेकिन किसी तरह परिजनों को इसकी भनक लग गई। गुस्साए ससुराल पक्ष ने पहले युवक की पिटाई की और फिर ग्रामीणों को बुलाकर उसे कुर्सी से बांध दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक एक कुर्सी से बंधा हुआ है और ग्रामीण उससे सवाल-जवाब कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने पुलिस को भी सतर्क कर दिया है। नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिल चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दोनों पक्षों से पूछताछ कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कुछ ग्रामीण युवक के कृत्य को निंदनीय बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कानून को हाथ में लेना भी गलत है।

फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक के साथ जो हुआ वह कानूनन कितना सही या गलत था।

ये भी पढ़ें एटा में “संविधान बचाओ चौपाल” का भव्य आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें