एटा में “संविधान बचाओ चौपाल” का भव्य आयोजन, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर बोला जोरदार हमला
संवाददाता – पुष्पेंद्र कुमार एटा में कांग्रेस पार्टी द्वारा “संविधान बचाओ चौपाल” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर, शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में वार्ड 1 जाटवपुरा स्थित गांधी मार्केट में पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन के आवास पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त संगठन कोऑर्डिनेटर गौरांग देव चौहान का शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में गौरांग देव चौहान ने कहा कि आज देश में संविधान को कमजोर करने की साजिश चल रही है। केंद्र व प्रदेश सरकारें भ्रष्टाचार, अपराध और महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, जबकि आमजन न्याय के लिए भटक रहा है।
शहर फ्रंट संगठन कोऑर्डिनेटर शिवआशीष तिवारी ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “अच्छे दिन” दिखाने का वादा कर जनता को गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि आज विकास कार्य पूरी तरह रुक चुके हैं और भाजपा सरकार जाति और धर्म की राजनीति कर देश को बांटने का काम कर रही है।
शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस ही देश में भाईचारे, विकास और संविधान की रक्षा कर सकती है। भाजपा सरकार केवल देश की संपत्ति बेचने और जनहित की योजनाओं को समाप्त करने में लगी है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में युवाओं और नए चेहरों को अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख नेता:
तारा राजपूत, नीलमा राज, प्रवेश राजपूत, सुनील गौतम, संजीव गुप्ता, सोहन लाल बर्मा, चंद्रकांत गांधी, मुन्ना लाल पाथरे, अशोक पाल, सुभाष सागर, ज्योति सोलंकी, नेमा दिवाकर, गुंजन जैन, मधुरकांत कश्यप, ओम प्रकाश सिंह तोमर, आशू यादव, शिवगत उल्ला खां, अनवर भाई, हीरा पाराशर वाल्मीकि, पंकज गौतम, रामरतन वाल्मीकि, प्रियांशु पाराशर, बबलू सागर सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन “संविधान बचाओ – देश बचाओ” के नारे के साथ हुआ। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें Etah: तीन शादियों वाला धोखेबाज़ पति, पहली पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार












