Etah: तीन शादियों वाला धोखेबाज़ पति, पहली पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

तीन शादियों वाला धोखेबाज़ पति, पहली पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने चोरी-छिपे तीसरी शादी रचा ली है, जबकि उनके बीच पहले से ही मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

महिला ने बताया कि उसकी शादी आरोपी से पहले ही हो चुकी थी और दोनों के वैवाहिक संबंधों को लेकर कोर्ट में मुकदमा लंबित है। इसके बावजूद पति ने न सिर्फ दूसरी शादी की, बल्कि अब तीसरी शादी कर उसे मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया है।

पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार उसे अनदेखा करता रहा और अब तीसरी महिला से विवाह कर लिया। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

ये भी पढ़ें बड़ा हादसा टला: अधूरे फ्लाईओवर से नीचे लटकी कार, पीएनसी की लापरवाही उजागर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें