कानपुर में आपात सेवाओं को मिली नई ताकत

कानपुर में आपात सेवाओं को मिली नई ताकत

पुलिस आयुक्त ने रवाना कीं 23 नई चार पहिया वाहन

स्टेट संवाददाता विष्णु दत्त रावत कानपुर नगर: कानपुर पुलिस आयुक्तालय ने आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए आज 23 नई चार पहिया वाहनों को सेवा में शामिल किया। पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन उत्तर प्रदेश 112 आपात सेवा के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे।

इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री आशुतोष कुमार और संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) भी उपस्थित रहे।

पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार ने कहा कि ये वाहन पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और सेवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने इस पहल को नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह कदम दर्शाता है कि कानपुर पुलिस नागरिकों को सुरक्षित और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

ये भी पढ़ें हापुड़ में गेस्ट हाउस और ओयो होटलों की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें