उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, परीक्षा ड्यूटी का किया गया चेक

उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, परीक्षा ड्यूटी का किया गया चेक

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

आज दिनांक 14.03.2026 को आयोजित उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केन्द्र “राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, प्रतापगढ़” एवं “राजकीय इण्टर कॉलेज, प्रतापगढ़” तथा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केन्द्र “अनन्त प्रसाद इण्टर कॉलेज, भदोही, प्रतापगढ़” का स्थलीय निरीक्षण कर वहां पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, चेकिंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता का अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति एवं ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्हें पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न न होने पाए, इसके लिए परीक्षा केन्द्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखी जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष दृष्टि रखी जाए। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र तक सुरक्षित एवं सुगम पहुंच सुनिश्चित कराने तथा भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके। क्षेत्राधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण गंभीरता के साथ कार्य करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें