कोतवाली नगर पुलिस की दबिश में तीन असलहाधारी गिरफ्तार

कोतवाली नगर पुलिस की दबिश में तीन असलहाधारी गिरफ्तार, वारदात की कर रहे थे तैयारी

संवादाता अमन अहमद  एटा : कोतवाली नगर पुलिस ने देर रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब ये आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इधर-उधर घूम रहे थे।

इंस्पेक्टर अमित कुमार तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को एक स्थान से दबोचा, जबकि तीसरे आरोपी को दूसरी जगह से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि ये तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और रात में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। समय रहते पुलिस ने इन्हें दबोच लिया, जिससे संभावित वारदात टल गई।

फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके अन्य साथियों की क्या भूमिका थी और वे किस बड़ी साजिश की तैयारी में थे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में दिव्यांगजन के लिए विशेष शिविर का आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें