कंपाउंडर की लापरवाही से मासूम की मौत

 कंपाउंडर की लापरवाही से मासूम की मौत, इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी हालत

संवादाता काव्यांश रावत  एटा जनपद के अलीगंज क्षेत्र में एक 6 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अर्पित पुत्र संजीव की तबीयत सोमवार रात अचानक बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर परिजन उसे पास की एक क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। जहां मौजूद कंपाउंडर ने डॉक्टर से फोन पर सलाह लेकर मासूम को एक इंजेक्शन लगा दिया।

इंजेक्शन लगते ही अर्पित की हालत और ज्यादा बिगड़ने लगी। तड़पता देख परिजन उसे तुरंत घर ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोबारा क्लीनिक लेकर पहुंचे। वहां से उसे फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। परिजन जब तक फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल पहुंचे, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन मंगलवार रात वे कोतवाली पहुंचे और अस्पताल संचालक के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला अब स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की जांच के घेरे में है।

ये भी पढ़ें कोतवाली नगर पुलिस की दबिश में तीन असलहाधारी गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया