भ्रष्टाचार पर जिला कलेक्टर की चुप्पी साधने पर जनता का अजब गजब चर्चा 

भ्रष्टाचार पर जिला कलेक्टर की चुप्पी साधने पर जनता का अजब गजब चर्चा

जनपद सीईओ राम कुशल मिश्रा की भ्रष्टाचार पर उच्च अधिकारी की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

MP मऊगंज :- जनपद सीईओ राम कुशल मिश्रा उच्च अधिकारी की मेहरबानी या नियम कानून को ताक पर रख कर दे रहें संरक्षण जी हां हम बात कर रहें उच्च जिला राज पंचायत अधिकारी एवं जिला कलेक्टर संजय जैन की पूर्व में जवा में पदस्थ राम कुशल मिश्रा पर 420 के मामले के साथ तीन माह की सजा भी काट चुके हैं ।

बताते चलें मऊगज जनपद सीईओ राम कुशल मिश्रा का दबदबा मऊगंज पंचायत अन्तर्गत 82 ग्राम पंचायत की विकास रफ्तार सिर्फ कागजों तक सीमित रखी हुई है वैसे ही सरकार की योजनाओं का लाभ खुद और उच्च अधिकारी तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । ऐसे ही पूर्व में जवा में पदस्थ राम कुशल मिश्रा द्वारा सरकारी योजना के अन्तर्गत हितग्राही को मिलने वाली योजना के अन्तर्गत 420 करके हितग्राहियों को मिलने वाली योजना के अन्तर्गत बकरी को उनके नाम से निकाल कर सब बकरी को बेचकर पैसे का गबन कर लिया था ।

जी हां नवीन जनपद में जैसे ही शिवराज सिंह चौहान द्वारा नवीन जनपद की घोषणा करके जनता के विकास एवं लाभ सरकारी योजनाओं से सुसज्जित करने का आश्वासन दिया था ठीक उसका उल्टा जनता के साथ किया जा रहा है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा आखिर एक अपराधी को कैसे मिल रहा है संरक्षण जनता में सवाल 

जनता में चर्चा का विषय एक अपराधी को अब तक कैसे मिल रहा है संरक्षण क्या सिस्टम ही है करप्ट जी हां सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपने के साथ जनता न्याय की उम्मीद में कर रही इन्तजार

सात सूत्रीय ज्ञापन के बाद भी अब तक उच्च अधिकारियों द्वारा नहीं लिया गया संज्ञान जी हां । जनता के कथित तौर पर मऊगंज जनपद सीईओ राम कुशल मिश्रा की साठ गांठ पूर्व से ही बनी बनाई हुई जनता के को मिलने वाली योजनाओं को सरकारी कर्मचारी एवं उच्च अधिकारी तक रखने का सिस्टम बना दिया है ।

विरोध कर लो चाहे धरना प्रदर्शन हाई कोर्ट चले जाओ या सुप्रीम कोर्ट हर एक सवाल का जवाब मेरे पास तैयार है

सीईओ राम कुशल मिश्रा को मिल रहें संरक्षण से बड़ा मनोबल जी हां सीईओ राम कुशल मिश्रा को मिलने वाली कारण बताओ नोटिस के हर जवाब तैयार कारण बताओ नोटिस का जवाब देते रहेंगे भ्रष्टाचार की सरहद पार करते रहेंगे ।

जनता के साथ हो रहें अन्याय एवं सरकारी धन का गबन करने वाले जनपद सीईओ राम कुशल मिश्रा पर क्या जिला राज पंचायत अधिकारी एवं जिला कलेक्टर संजय जैन द्वारा उच्च कार्यवाही करके जनता का भरोसा पाते हैं या फिर संरक्षण देकर भ्रष्टाचारियो का मनोबल बढ़ाने में सहायक साबित होंगें ।

ये भी पढ़ें कंपाउंडर की लापरवाही से मासूम की मौत

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया