गैस सिलेंडर की किल्लत की शिकायतों के बीच एसडीएम करहल का औचक निरीक्षण, एजेंसी को दिए सख्त निर्देश

गैस सिलेंडर की किल्लत की शिकायतों के बीच एसडीएम करहल का औचक निरीक्षण, एजेंसी को दिए सख्त निर्देश

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद में गैस सिलेंडर को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच उपजिलाधिकारी करहल सुनिष्ठा सिंह ने क्षेत्र की इण्डेन गैस एजेंसी सहन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने सबसे पहले एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर की जांच की और उपलब्ध सिलेंडरों का मिलान किया। इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद गैस सिलेंडरों का वजन भी चेक करवाया, ताकि उपभोक्ताओं को सही मात्रा में गैस मिल रही है या नहीं, इसकी पुष्टि हो सके। निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर स्टॉक और सिलेंडरों का वजन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया, जिससे अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। हालांकि, एसडीएम ने एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रहे, इसके लिए सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal