‘‘जी0डी0ए0 द्वारा मोदीनगर क्षेत्र में की गयी सीलिंग की कार्यवाही‘‘विवाह मण्ड़प सहित अन्य निर्माणों को किया सीलबन्द‘‘

‘जी0डी0ए0 द्वारा मोदीनगर क्षेत्र में की गयी सीलिंग की कार्यवाही‘‘विवाह मण्ड़प सहित अन्य निर्माणों को किया सीलबन्द‘‘

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

दिनांक-17-मार्च-2026 को उपाध्यक्ष महोदय नन्द किशोर कलाल के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 17.03.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2026/0004941 में वादी श्री अजित यादव व श्री राज यादव द्वारा खसरा सं0-836 ग्राम-डिडोली (निवाडी) मोदीनगर गाजियाबाद में लगभग 2000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में टीन शेड डाले जाने हेतु पिलर व कैची का कार्य किया जा रहा है, फैक्ट्री पूर्व से शेष भूमि में वी0के0 इलैक्ट्रीकल के नाम से संचालित है। वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2026/0005026 में वादी श्री नीरज त्यागी व श्री नितेश त्यागी पुत्र श्री श्याम सिंह द्वारा नगर पालिका मार्किट के सामने निवाड़ी रोड़ मोदीनगर गाजियाबाद पर लगभग 6000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में विवाह मण्ड़प का निर्माण किया जा रहा है। वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2026/0004953 में वादी डा0 गौरव गर्ग द्वारा पिलर नं0-1219 के सामने मोदीनगर, गाजियाबाद लगभग पर लगभग 150 वर्ग मी0 क्षेत्रफल के प्लाट में खुदाई कर बेसमेन्ट का निर्माण/चिनाई कार्य किया जा रहा है। एवं वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2026/0004925 में वादी श्री नरेश शर्मा व श्री मुकेश शर्मा आदि द्वारा खसरा सं0-704 (पिलर नं0-1142 के सामने वाली गली) मोदीनगर गाजियाबाद में लगभग 1500 वर्ग मी0 क्षेत्रफल के 200 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में 08 दुकानें बनायी जा रही है तथा शेष में अवैध कालोनी विकसित की जा रही है। स्थल पर कोई स्वीकृत मानचित्र एवं स्वामित्व अभिलेख नहीं दिखाए गए। बताए गए नाम के अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है। उक्त के विरूद्व ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया