वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल बेस्ट परफॉर्मेंस देकर अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल बेस्ट परफॉर्मेंस देकर अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहे

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र मेरठ मंडल

कप्तान संजय कुमार वर्मा अधिनस्थों का समय समय पर मनोबल ओर साहस बढाने का कर रहे काम खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद के नेतृत्व में व0उ0नि0 राजकुमार बालियान,उ0नि0 अनिल कुमार तोमर,उ0नि0 अक्षय कुमार,उ0नि0 आकाश शर्मा व उनकी टीम ने मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी को घायल कर घटना का किया खुलासा मुजफ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा का काम करने का अलग ही अंदाज है और उनका नजरिया रहा है कि हमेशा अपराधियों पर कहर बनकर टूट पड़ो और मुज़फ्फरनगर पुलिसअपराधियों पर वाकई में कहर बनकर टूट रही हैं तथा खतौली थानाप्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल व उनकी टीम बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए नजर भी आ रही है तथा अपराधियों को दौड़ा-दौड़ा कर और घर घर कर मुठभेड़ में पीतल भी चखा रही है दिनेश चन्द बघेल व उनकी टीम ने अपनी कार्य प्रणाली से सभी को अवगत कराया हुआ है और आज भी खतौली थानाप्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल व उनकी टीम ने आज ने चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 चोर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किए गए सफेद व पीली धातु के आभूषण, नगदी तथा अवैध शस्त्र किए गए बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली दिनेश चंद बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 10.03.2026 को वादी कुलदीप पुत्र श्री मंशाराम निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना खतौली, मुजफ्फर नगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से आभूषण तथा नगदी चोरी करने की घटना कारित की गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी जिसमे आज थाना खतौली पुलिस को दौराने चेकिंग मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त चोरी की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त नहर पुल से दूधली मार्ग पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। इस सूचना पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो 01 व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर तेज कदमों से चलने लगा।पुलिस पार्टी द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुका तथा भागने लगा । पुलिस पार्टी जैसे ही व्यक्ति को पकड़ने के लिए उसके पास पहुंची तो उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ पुलिस पार्टी द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश दानिश उर्फ काला पुत्र वारिस उर्फ वसीम घायल हो गया।घायल गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सफेद व पीली धातु के आभूषण , नगदी व अवैध शस्त्र बरामद किए गए घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दानिश उर्फ काला पुत्र वारिस उर्फ वसीम निवासी हुँमायु नगर थाना लिसाडी गेट हाल पता नूरगर स्टेश के पास चक्की वाली गली लिसाडी गेट थाना लिसाडी गेट मेरठ हैं। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से खतौली पुलिस ने 01 गले की कण्ठी मय लॉकेट (पीली धातु),02 कान की छुमकी (सुई धागा) (पीली धातु) 01 जोडी पाजेब (सफेद धातु), 4420 /-रूपये नकद,01 तमंचा मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद,व0उ0नि0 राजकुमार बालियान,उ0नि0 अनिल कुमार तोमर,उ0नि0 अक्षय कुमार,उ0नि0 आकाश शर्मा, हे0का0 शीतल देव,हे0का0 धीरेन्द्र,हे0का0 विकास,हे0का उमेश मावी,का0विवेक,का0सोबीर,है0का0 मुनीश शर्मा,है0का0 मनीष त्यागी सर्विलांस सैल आदि शामिल रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया