गाजियाबाद पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण,अपराध नियंत्रण हेतु समीक्षा गोष्ठी का आयोजन

गाजियाबाद पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण,अपराध नियंत्रण हेतु समीक्षा गोष्ठी का आयोजन

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आज दिनांक 17.03.2026 को पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। साथ ही यक्ष एप पर फीडिंग संबंधी कार्यवाही, जन शिकायतों का जोनल स्तर पर निस्तारण तथा आगामी त्योहार नवरात्रि के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था यातायात, समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त एवं समस्त सर्किल सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।

गोष्ठी के मुख्य बिन्दु :-

अपराध नियंत्रणः अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर भविष्य की रणनीति तय की गई।

ऑपरेशन प्रहारः संगठित अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई।

ऑपरेशन कन्विक्शनः अपराधियों के विरुद्ध न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के प्रयासों पर चर्चा हुई।

यक्ष एप फीडिंगः तकनीकी माध्यमों से अपराध एवं शिकायतों की अद्यतन जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।

जन शिकायत निस्तारणः जोनल स्तर पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण की समीक्षा की गई और जनता को शीघ्र न्याय दिलाने हेतु निर्देश दिए गए।

त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्थाः आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं जनसुरक्षा के लिए विशेष योजनाओं पर चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं जन शिकायतों के निस्तारण में तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस गोष्ठी का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना था। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियानों एवं तकनीकी साधनों के उपयोग से अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया