नए एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन प्लान! अपराध बढ़ा तो थानेदारों पर गिरेगी गाज, ट्रैफिक और कानून व्यवस्था पर सख्त नजर—जनता को न्याय दिलाने का खुला ऐलान

नए एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन प्लान! अपराध बढ़ा तो थानेदारों पर गिरेगी गाज, ट्रैफिक और कानून व्यवस्था पर सख्त नजर—जनता को न्याय दिलाने का खुला ऐलान

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और ट्रैफिक प्रबंधन उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जिस थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ेगा, वहां गहन जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा और पीड़ितों को हरसंभव न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। एसपी ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस रहेगा। सभी थानों में फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा और कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं लौटेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन थाना क्षेत्रों में अपराध की घटनाएं बढ़ेंगी, वहां की स्थिति की गंभीरता से जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भरोसा दिलाया कि उनका कार्यालय आम जनता के लिए सदैव खुला रहेगा। यदि किसी भी स्तर पर पुलिस द्वारा शोषण की शिकायत मिलती है, तो पीड़ित सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने दोहराया कि पुलिस प्रशासन जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal