प्रतापगढ़ के ट्रक ड्राइवर की हैदराबाद में साथ के सेकंड ड्राइवर ने ही किया हत्या
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
भाजपा मंडल अध्यक्ष लव सिंह गहलौत के पत्नी का छोटा भाई है मृतक प्रतापगढ़। शेषनारायण सिंह (ननके) सुत स्वo राजनारायण सिंह मूल निवासी लखपेड़ा चौरंग बगिया थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ यूपी इस समय रोजी रोटी कमाने के लिए हैदराबाद में एक कंपनी में ट्रक चलाने का काम कर रहे थे। एक सप्ताह पूर्व ही किसी कंडक्टर को मृतक ने अपने साथ रखा था। मिली सूचना के अनुसार दिनांक 16 मार्च 2026 की रात में ही सेकंड ड्राइवर ने सोते समय रोटी बनाने वाले लोहे के तावे से ड्राइवर शेषनारायण सिंह के शिर पर मारकर बेरहमी से हत्या कर दिया। घटना स्थल से ही पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर मृतक के गांव में 17 मार्च को सुबह घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया।पत्नी समेत परिवार के सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल। मृतक के नाबालिग दो बेटे और एक बेटी है।मृतक शेषनारायण सिंह भारतीय क्षत्रिय कल्याण संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री व भाजपा मंडल अध्यक्ष। देल्हूपुर लव सिंह गहलौत एडवोकेट के पत्नी के छोटे भाई भी हैं।












