कुंडा में आज गैस नहीं है का दिखा पोस्टर खाली सिलेंडर लेकर वापस लौटे लोग

कुंडा में आज गैस नहीं है का दिखा पोस्टर खाली सिलेंडर लेकर वापस लौटे लोग

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कल कुंडा के एक गौस एजेंसी पर सप्लाई बाधित होने के कारण गैस उपलब्ध नहीं हो पाया इसलिए एजेंसी संचालकों ने ग्राहकों को खाली सिलेंडर ही वापस भेज दिया। बीते दिनों से खड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण गैस की समस्या सम्पूर्ण देश में देखने को मिल रही है । ऐसे में कुंडा क्षेत्र में भी कई गैस एजेंसियों की गाड़ियां अब घर घर सिलेंडर की डिलीवरी बंद कर चुकी हैं। आलम यह है कि जो सिलेंडर बिना पासबुक भी अक्सर मिल जाया करता था अब एजेंसियों पर ऑनलाइन या फोन कॉल से बुकिंग करके फिर घंटों लाइन में लगकर पर्ची कटवाना पड़ता है। उसके बाद सिलेंडर लेने की लाइन में विशाल संघर्ष करने के पश्चात कहीं गैस मिल रही है ।
गौरतलब है कि ईरान – अमेरिका + इजरायल युद्ध की वजह से जहाँ एक तरफ गैस की आपूर्ति बाधित हुई है वहीं दूसरी तरफ लोग घबराहट में आकस्मिक समय के लिए अतिरिक्त गैस जुटाने के लिए भी लाइन में लगे हैं ऐसे में गैस की समस्या थोड़ी बड़ी हो जाती है।
ऐसा है हम लोगों से अपील करना चाहते हैं कि आप धैर्य रखें और आवश्यकता से अतिरिक्त गैस सिलेंडर जमा न करें ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal