प्रतापगढ़। खनवारीग्राम प्रधान ने संग्रामगढ़ पुलिस पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

प्रतापगढ़। खनवारीग्राम प्रधान ने संग्रामगढ़ पुलिस पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रधान का है कहना कि पहले तो पुलिस ने बदलवा दी तहरीर और अब साधारण धाराओं में मुकदमा लिखने के बाद नही बढ़ा रही है धारा। बाबागंज ब्लाक के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनवारी गांव के रहने वाले सुशील शुक्ल के ऊपर 6 फरवरी 2026 को हुआ था जानलेवा हमला। प्रधान का है आरोप कि जब वे कार से शाम को अपने ही गांव में अपने एससी वर्ग के मजदूर को गए थें छोड़ने उसके घर तभी गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के व्यक्तियों ने घेर कर उन पर लाठी डंडों और लोहे की रॉड से कर दिया जानलेवा हमला। बचाने दौड़े उनके मजदूर के साथ भी की मारपीट।
आरोप है कि हमला होने के बाद अचेतन की अवस्था में पुलिस ने बदलवा दी तहरीर और साधारण धारा में हमलावरों के खिलाफ लिख दिया मुकदमा लेकिन उनकी मजदूर की तहरीर पर नही लिखा मुकदमा। प्रधान का है आरोप कि सीएचसी संग्रामगढ़ में प्राथमिक उपचार कराने के बाद गम्भीर रूप से घायल होने के बाद भी पुलिस नही ले गई उनको इलाज के लिए प्रयागराज, पुलिस द्वारा इलाज न कराने पर वे खुद ही प्रयागराज जाकर कराए अपना इलाज और करीब दो सप्ताह तक रहे वो एसआरएन प्रयागराज में भर्ती। डेढ़ माह की समयावधि बीत जाने के बाद भी जब विवेचक ने नही किया घटना स्थल का निरीक्षण और नही बढ़ाई धारा तो प्रधान ने एसपी प्रतापगढ़ से की पूरी मामलें की शिकायत।प्रधान का है आरोप कि स्थानीय पुलिस की है हमलावरों से मिलीभगत और स्थानीय पुलिस की एसपी से शिकायत होने के बाद एसओ ने उनको धमकाया तथा विवेचक के ऊपर जांच प्रभावित करने का बना रहें हैं दबाव। एसओ मनोज सिंह तोमर का है कहना कि सारे आरोप हैं झूठे। तहरीर के आधार पर लिखा गया है मुकदमा और विवेचना है जारी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद चोटों के आधार पर बढ़ाई जाएगी धारा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया