विकास‘प्राधिकरण ने मोदीनगर क्षेत्र में की सीलिंग/ध्वस्तीकरण की कार्यवाही‘‘
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र


दिनांक-18-मार्च-2026उपाध्यक्ष महोदय नन्द किशोर कलाल के निर्देशन मे अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में
आज दिनांक 18.03.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2025/0004786 में वादी श्री मदन कुमार राय, यूनिकॉन वेल्ड ऑटोमेशन प्रा0लि0 द्वारा 202/1 के सामने अबूपुर इन्डस्ट्रियल एरिया, मोदीनगर, गाजियाबाद पर लगभग 500 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में निर्मित फैक्ट्री के प्रथम तल पर टीन शेड डालने का कार्य किया जा रहा हैं जिसका प्राधिकरण से स्वीकृति सम्बन्धी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके सम्बन्ध में सील की कार्यवाही की गयी। एवं वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2026/0004250 में वादी श्री ईशू नेहरा पुत्र श्री रविन्द्र नेहरा, श्री कृष्णपाल व श्री यशवीर उर्फ बाबू पुत्रगण श्री प्रेमचन्द, श्री सुखपाल पुत्र श्री ताराचन्द द्वारा खसरा सं0-35, ग्राम-याकूतपुर मवी, दिव्य ज्योति कालेज के बराबर में, निवाडी रोड, मोदीनगर गाजियाबाद में लगभग 17000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में प्लाटिंग हेतु सड़कों का निर्माण करने के लिए मिट्टी डालने व साईड दीवार बनाने हेतु ईट चिनाई का कार्य जारी। स्थल पर कोई स्वीकृत मानचित्र एवं स्वामित्व अभिलेख नहीं दिखाए गए। बताए गए नाम के अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है। उक्त के विरूद्व ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही सम्पादित की गयी है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।












