मोदी जी—योगी जी नेतृत्व में जनपद का हो रहा है चहुंमुखी विकास:“उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष” के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को किया सम्मानित, प्रेस वार्ता आयोजित

मोदी जी—योगी जी नेतृत्व में जनपद का हो रहा है चहुंमुखी विकास:“उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष” के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को किया सम्मानित, प्रेस वार्ता आयोजित

संवादाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

द्वीप प्रज्जवलन, गणेश वन्दना व अतिथि स्वागत के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ,प्रत्येक जन को भयमुक्त, सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण दिलाने हेतु सरकार संकल्पबद्ध: महापौर श्रीमती सुनीता उपाध्याय

मोदी जी—योगी जी नेतृत्व में जनपद का हो रहा है चहुंमुखी विकास: विधायक सदर श्री संजीव शर्मा
जनपद के चहुंमुखी विकास में सहयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

दिनांक: 18/03/2026 *गाजियाबाद।* माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अपने 9 वर्ष “उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष” के रूप में मना रही है। इन वर्षों में प्रदेश ने कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखा है। उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेज़ी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है। उक्त के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जानकी सभागार, रामलीला मैदान, कविनगर गाजियाबाद में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में “उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष” के अवसर पर कार्यक्रम व प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। कार्यक्रम के दौरान लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पर वार्षिक पुस्तक के विमोचन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। तदोपरांत माननीय मुख्य अतिथियों महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, विधायक सदर श्री संजीव शर्मा, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल सहित अन्य गणमान्यों द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। तदोपरांत अयाना डांस अकेडमी के कलाकारों द्वारा गणेश वन्दना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि देश—प्रदेश सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सुधार हुए और शिक्षण संस्थानों का चहुंमुखी विकास निरंतर चल रहा है। बच्चों की शिक्षा में डिजिटलीकरण तेजी से बढ़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई अमूलचूल (बुनियादी) परिवर्तन किए गए हैं, जिनका उद्देश्य शिक्षा को अधिक आधुनिक, व्यावहारिक और सबके लिए सुलभ बनाना है। बच्चों को इन सभी सुविधाओं का पूरा लाभ लेना चाहिए। शासन—प्रशासन द्वारा जनपद में निरंतर सफाई, स्वच्छता, सुन्दरता सहित विकास के क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य कराये जा रहे है। जनपद के चहुंमुखी विकास में सहयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, हर नागरिक को अपने—अपने दायित्वों का पूर्ण ईमानदारी के निर्हवन करना चाहिए।विधायक सदर श्री संजीव शर्मा ने कहा कि मोदी जी—योगी जी के नेतृत्व व निर्देशन ने जनपद को ही नहीं अपितू पूरे प्रदेश में अपराध पर जो अंकुश लगाया है वह कोई और नहीं लगा सकता था। मोदी जी—योगी जी नेतृत्व में जनपद का चहुंमुखी विकास हुआ और निरंतर इस ओर प्रयासरत हैं। वर्तमान में हमारे जनपद में रैपिड ट्रेन, मैट्रो, ऐलिवेटिड रोड़ सहित अन्य विकासात्मक कार्य हुए और हो रहे हैं। किसानों, युवाओं, बच्चों, गरीबों, वंचितों, महिलाओं सहित अन्य हेतु लाभकारी योजनाएं संचालित है, जिसका पात्र लोगों को लाभ मिल रहा है, और प्रत्येक पात्र लाभार्थी को लाभ दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। महापौर नगर निगम गाजियाबाद, श्रीमती सुनीता दयाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी जी—योगी जी ने पूरे देश—प्रदेश को अपना घर व देशवासियों को अपना परिवार माना है।और वे प्रत्येक जन के हित में कार्य करते हुए जनकल्याणकारी योजना ना सिर्फ ला रहे हैं अपितु उन्हे धरातल पर उतारने का कार्य भी कर रहे है। प्रत्येक जन को भयमुक्त, सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण दिलाने हेतु सरकार संकल्पबद्ध है।
कार्यक्रम के अंत में श्रम विभाग द्वारा 05 लाभान्वित श्रमिकों में 2 को मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना रूपये 31,000/—, 2 को कन्या विवाह सहायता योजना रूपये 65,000/— व निर्माण कामगार मृत्यु दिव्यांगता योजना के तहत 2,25,000/— के प्रतीकात्मक चैक वितरित किये गये। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 5 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के 9 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती पूनम शर्मा द्वारा किया गया। तदोपरांत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, लाभार्थी, छात्रायें सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जनपद गाजियाबाद में हुए प्रमुख विकास कार्यों सहित अन्य योजनाओं का विवरण
उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद-गाजियाबाद
की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विवरण आर0 आर0 टी0 एस0 द्वारा अशोक नगर दिल्ली से मेरठ साऊथ तक रैपिड मेट्रो (नमों भारत) का संचालन किया जा रहा है । यह जनपद गाजियाबाद के साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर ,दुहाई मुरादनगर ,मोदीनगर आदि स्टेशन से होेकर जाती है। रू0 1781.21 करोड़ की लागत से दिलशाद गार्डन (दिल्ली) से शहीद स्थल (नया बस अड्डा) डी0एम0आर0सी0 मैट्रो रेल का विस्तारीकरण का कार्य किया गया। रू0 60.50 करोड़ की लागत से हिण्डन एअरफोर्स स्टेशन पर सिविल टर्मिनल का निर्माण कराया गया। रू0 60 करोड़ की लागत से आस्था को नमन करते हुये कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन का निर्माण कराया गया। 65.30 कि0मी0 दिल्ली-मेरठ व 24.69 कि0मी0 ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सपे्रस वे का निर्माण कराया गया। रू0 2.30 करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत राजनगर एक्सटेशन में सीनियर केयर सेंन्टर का निर्माण कार्य कराया गया । रू0 8468.63 करोड़ का औद्योगिक निवेश कर 1127692 लाभार्थियों को रोजगार दिया गया है। रू0 12741.70 करोड़ का ओ0डी0ओ0पी0 के तहत इन्जीनियरिंग गुड्स निर्यात किया गया। रू0 267.12 लाख की लागत से पूर्वाचंल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू0 274.90 लाख की लागत से उत्तराॅचल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू0 1262.58 लाख की लागत से 13 पर्यटन केन्दों का विकास कार्य कराया गया। जिनमें जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में घूमेश्वर महादेव मन्दिर के पर्यटन विकास कार्य एवं गाजियाबाद में महर्षि कश्यप के स्मारक का निर्माण तथा प्रतिमा की स्थापना मुख्य है। रू0 479.55 करोड़ की लागत से 682.51 कि0मी0 की मुख्य 163 सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया। रू0 11.74 करोड़ की लागत से 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैंरक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है । रू0 12.29 करोड़ की लागत से जनपद गाजियाबाद की तहसील लोनी के अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य कराया जा रहा है । रू0 739.10 लाख की लागत से राजकीय आई0टी0आई0 की स्थापना की गयी। रू0 1089.45 करोड़ की लागत से 6 लेन का दिल्ली-सहारनपुर एलीवेटेड रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है रू0 184.71 करोड़ की लागत से मधुवन बापूधाम योजना में 660 बहुमंजिले भवनो का निर्माण कराया गया। रू0 45.84 करोड़ की लागत से मधुबन बापूधाम में 1360 ई0डब्लू0एस0 भवनों का निर्माण कराया गया। रू0 40.12 करोड़ की लागत से गाजियाबाद शहर में मल्टी लेवल कार पार्किग का निर्माण कार्य कराया गया। रू0 56.98 करोड़ की लागत से राजनगर एक्सटेंशन चैराहा पर ऊपरगामि पुल का निर्माण कार्य कराया गया। रू0 11.73 करोड़ की लागत से 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय लोनी का निर्माण कराया गया। रू0 19.90 करोड़ की लागत से 100 बेड मैटरनिटी विंग एम0एम0जी0 हास्पिटल का निर्माण कराया जा रहा है। रू0 47.18 करोड़ की लागत से नेहरू नगर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, सिटीजन क्लब का निर्माण कराया गया। रू0 23.40 करोड़ की लागत से लोनी में पेयजल हाउस कनेक्शन योजना का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य केन्द,्र दो 50 बेड हास्पिटल, 5 स्वास्थ्य उप केन्द्र एवं 1 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की गयी। रू0 354.65 लाख लागत से वर्ष 2023 में टाटा टैक्नोलाॅजी लि0 द्वारा संस्थान के उच्चीकरण एंव नवीन तकनीक के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का निर्माण कराया गया । सोलर पावर प्लान्ट 5019 नग तथा सोलर स्ट्रीट लाईट 3120 ग्रामीण क्षेत्र में पथ प्रकाश हेतु स्थापना का कार्य कराया गया । जनपद गाजियाबाद मे 06 बस स्टेशन संचालित है ंजिसमंे 02 बस स्टेशनांे का क्रमशः लोनी,मोदीनगर बस स्टेशन का शासकीय योजना के अन्तर्गत पूर्ण निर्माण हुआ है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के द्वारा आर0आर0टी0एस0 के स्टेशन बनाये जाने हेतु साहिबाबाद व मुरादनगर में भूमि उपलब्ध करायी गयी है।जनपद गाजियाबाद मे गाजियाबाद , कौशाम्बी व साहिबाबाद बस स्टेशनों का पी0पी0पी0 माॅडल मे निर्माण होना प्रस्तावित है ।जिसमें गाजियाबाद बस स्टेशन पर फर्म द्वारा कार्य आरम्भ किया जा चुका है एवं अन्य दोनो बस स्टेशनों हेतु फर्म को एल0ओ0आई0 जारी की जा चुकी है

विशिष्टः कीर्तिमान
1- आर आर टी एस द्वारा अशोक नगर दिल्ली से मेरठ साऊथ तक रैपिड मेट्रो (नमों भारत)
संचालन किया जा रहा है । जनपद गाजियाबाद के साहिबाबाद , गाजियाबाद गुलधर , दुहाई
मुरादनगर ,मोदीनगर आदि स्टेशन से होेकर जाती है ।

बेस्ट प्रैक्टिस
1. विकासखंड मुरादनगर में फ्रूट्स प्रोडक्शन कंपनी के नाम से संचालित थ्ण्च्ण्व्ण् द्वारा मल्टीलेयर फार्मिंग कार्यक्रम द्वारा गन्ने के साथ सहफसली खेती से कृषकों की आय में दोगुनी से अधिक बढ़ोतरी तथा जनपद में ष्पर ड्राप मॉर क्रापष् और औद्यानिक मिशन योजना द्वारा लगभग 50000 वर्ग में पॉलीहाउस की खेती को बढ़ावा देने से किसानों को 4 से 5 गुना उत्पादन प्राप्त होने से उनकी आय में वृद्धि हुई है।

2. विकासखंड रजापुर के गाँव मोरटी में ।प्् सॉफ्टवेयर द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र पर स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए जागरूकता ज्ञान, योग और पीटी के सरल आसन जैसे गतिविधियों के कारण बच्चों का समग्र सुधार व नामांकन में बढोतरी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया