दिनेश प्रजापत बने जयपुर जिला मीडिया प्रभारी, युवाओं में खुशी की लहर
दैनिक चक्र न्यूज सांगानेर: दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिनेश प्रजापत को जयपुर जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। यह घोषणा संस्थान के मुख्य अध्यक्ष बलवंत प्रजापति द्वारा की गई। श्रीरामपुरा लांखना रिंग रोड निवासी दिनेश प्रजापत को यह दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर देखने को मिली।
नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी दिनेश प्रजापत ने संस्थान के मुख्य अध्यक्ष बलवंत प्रजापति समेत सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि— “शिक्षा ही समाज और देश के विकास का मूलमंत्र है। दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान इसी सोच के साथ जरूरतमंद बच्चों के लिए कार्य कर रही है और मैं इस दिशा में पूरी निष्ठा से अपनी भूमिका निभाऊंगा।”
इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी मुख्य संरक्षक निर्मलेश प्रजापति, अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद प्रजापति, उपाध्यक्ष राजेश प्रजापति, महामंत्री सीताराम प्रजापति तथा कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश प्रजापति ने दिनेश प्रजापत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान में इस नियुक्ति को लेकर युवाओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें UPPCL में तबादला एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ समेत पूरे प्रदेश में बड़ी कार्रवाई













