नवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ संचालन हेतु।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
आज दिनांक 19.03.2026 को क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित मंदिर पर लगाई गई पुलिस ड्यूटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित रहें।
क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा विशेष रूप से महिला सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने एवं मंदिर परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। ।












