आज दिनांक 19.03.2026 को नवरात्रि पर्व के श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ संचालन हेतु।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित मां बेल्हा देवी मंदिर पर लगाई गई पुलिस ड्यूटी का निरीक्षण किया गया।। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित रहें।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा विशेष रूप से महिला सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने एवं मंदिर परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।।












