लालगोपालगंज मे ईद और चैत्रीय नवरात्र के श्रीरामनवमी मेले को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
संवाददाता रामसुरेशनिर्मल

लालगोपालगंज।प्रयागराज नगर पंचायत कस्बे में आगामी पर्व ईद और चैत्रीय नवरात्र में लालगोपालगंज कस्बे में लगने वाले विशाल तीन दिवसीय श्रीरामनवमी मेले को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद के उच्चाधिकारियों के निर्देशन मे पुलिस प्रशासन ने लालगोपालगंज चौकी प्रांगण मे नगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आहूत किया।एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह की अध्यक्षता मे संभ्रांत नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमे आगामी पर्व ईद तथा श्रीराम नवमी मेले के अवसर पर नगर मे कानून व्यवस्था तथा साफ सफाई पानी बिजली की उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई न०पं०कार्यालय के अधिकारी सहित संबंधित विभागों को निर्देश के साथ व्वयस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।थाना प्रभारी नबाबगंज राघवेंद्र सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की तथा ईद के मौके पर नगर मे नमाज होने वाले स्थानों की सूची व समय के बारे मे उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई जिसमें मैदान प्रेम नगर मे सुबह पौने सात बजे निन्दूरा ईदगाह मे सुबह साढ़े सात बजे ईदगाह खानजंहानपुर मे सुबह पौने आठ बजे तथा गौसिया मस्जिद मे सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा होगी।इसी तरह नगर में मनाये जाने वाले तीन दिवसीय चैत्रीय श्रीराम नवमी मेले मे अष्टमी को सांयकाल मे रामदल के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी रामनवमी को सांयकाल मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम तथा सनातन धर्म पर आधारित चौकी और झाकियां निकाली जायेगी तथा दसमी को सांयकाल लाटरी ड्रा के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया जायेगा तत्पश्चात आतिशबाजी का रंगरंग कार्यक्रम तथा मनोरंजन हेतु नौटंकी का प्रोग्राम होगा उक्त जानकारी श्रीराम नवमी मेला उत्सव कमेटी के पदाधिकारियों ने एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह को अवगत कराते हुए दिया।बैठक में पूर्व चेयरमैन प्रदीप केशरवानी पूर्व चेयरमैन मुख्तार अहमद न०पं०लालगोपालगंज के वरिष्ठ लिपिक कृष्ण कुमार (बड़ेबाबू) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल मुनीम जी व्यापार मंडल महामंत्री जव्वार अहमद उपाध्यक्ष मो०मुजाहिद सभासद कमाल अरसद सभासद फहीम सभासद नफीस अहमद सभासद इमरान पूर्व सभासद राकेश केशरवानी डा,एच के दास राकेश केशरवानी नौशाद आरी बाबा जमेद रईस अहमद मो०आमिल मो०अफजल डा,संते त्रिपाठी नवनियुक्त सभासद सर्वेश केशरवानी राजेश त्रिपाठी संजीव अग्रवाल आमिर लाइट वाले अमित गौतम बबलू सलमानी सहित वरिष्ठ पत्रकार रिजवान उल्ला नागेश त्रिपाठी धीरज सोनी शिवकुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित थे।बैठक का संचालन तेजतर्रार नबाबगंज थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने किया तथा बैठक में आये हुये संभ्रांत लोगों के प्रति आभार लालगोपालगंज चौकी प्रभारी मनीष कुमार राय ने व्यक्त किया और सभी नगरवासियों को ईद एवं श्रीराम रामनवमी की अग्रिम बधाई दिया।












