डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने में बीएलओ की बड़ी लापरवाही ग्राम सभा डीहबलई में 428 नाम पर उठे सवाल

डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने में बीएलओ की बड़ी लापरवाही ग्राम सभा डीहबलई में 428 नाम पर उठे सवाल

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

समाजसेवी आदर्श पांडे के शिकायत पर एसडीएम ने लिया संज्ञान सहायक विकास अधिकारी ने जांच कर रिपोर्ट सौपीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2026 के तहत ग्राम पंचायत डीहबलई बिकास खंड बाबागंज मे मतदाता सूची में 428 मतदाताओं के डुप्लीकेट के आधार पर हटाए जाने का मामला सामने आया है इस मामले में समाजसेवी डीहबलई के कुशहा निवासी समाज सेवी आदर्श पांडे ने उप जिलाधिकारी को साजिश करने वाले के खिलाफ नाम जप सिखाती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कीथी आदर्श पांडे ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि संभावित डुप्लीकेट मतदाता सूची से हटाए गए नाम में ग्राम पंचायत डीहबलई कई बैध मतदाता शामिल है उन्होंने कहा यह कार्रवाई बिना किसी सत्यापन के की गई इसमें स्थानीय संबंधित लोगों की लापरवाही स्पष्ट रूप से दिखती है पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि हटाए गए नामो में ग्राम सभा डीहबलई के कुशहा गांव के नाम है जिस गांव के आदर्श पांडे निवासी हैं जिनके मतदान अधिकारों का हनन किया गया है शिकायत के बाद एसडीएम वाचस्पति सिंह ने खंड विकास अधिकारी बाबागंज को मामले की जांच का निर्देश दिया गया ग्राम पंचायत डीहबलई के ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी वक्त की है उनका कहना है कि यह कदम न केवल लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ हैं बल्कि उनके संवैधानिक अधिकारों का भी हनन है ग्रामीणों को आरोप है कि यह कार्रवाई चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई है समाज सेवी आदर्श पांडे ने कहा कि यह केवल 428 नाम का मामला नहीं है बल्कि यह पूरे चुनावी तंत्र की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है चुनाव के पहले ही हार के डर से ऐसा किया गया है उन्होंने कहा कि वह तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक सभी प्रभावित मतदाताओं को न्याय नहीं मिल जाता खंड विकास अधिकारी बाबागंज की रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोषियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी और मतदाता सूची में हटाए गए वैध नामो को पुनः शामिल करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया