गरुड़ वाहिनी दस्ता का पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ।।

गरुड़ वाहिनी दस्ता का पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

आज दिनांक 20 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ परिसर से “गरुड़ वाहिनी दस्ता” को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।। गरुड़ वाहिनी दस्ता जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं प्रमुख आयोजनों में प्रभावी निगरानी हेतु विशेष रूप से गठित किया गया है। यह दस्ता आधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षण से लैस होकर किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र कार्यवाही करने में सक्षम रहेगा।।इस दस्ता की सक्रियता से जनपद में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। साथ ही, आगामी त्यौहारों एवं विशेष अवसरों पर यह दस्ता कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गरुड़ वाहिनी दस्ता पूरी तत्परता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में योगदान दें।।

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal