नवरात्रि एवं ईद पर्व/अलविदा की नमाज़ के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा शहर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त।।

नवरात्रि एवं ईद पर्व/अलविदा की नमाज़ के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा शहर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

नवरात्रि पर्व, ईद पर्व तथा अलविदा की नमाज़ के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थलों पर व्यापक स्तर पर पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को अधिकतम सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।। पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई तथा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली भ्रामक/अफवाहपूर्ण सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए।।

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal