कुंडा में ईद को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, सीओ ने किया निरीक्षण

कुंडा में ईद को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, सीओ ने किया निरीक्षण

जिला संवाददाता: अमित शुक्ला

प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा क्षेत्र में ईद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कोतवाली कुंडा क्षेत्र अंतर्गत कुंडा-हनुमानगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित मस्जिदों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ निरीक्षण कर सघन चेकिंग अभियान चलाया और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। सीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी मुस्तैदी और सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की संभावना न रहे।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ ईद का त्योहार मनाएं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है

ये भी पढ़ें ईद के मौके पर डेरवा बाजार में भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें