लखनऊ आबकारी विभाग ने अंर्तराज्य शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।ट्रक से अवैध 900 पेटी शराब बरामद की गई है।

लखनऊ आबकारी विभाग ने अंर्तराज्य शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।ट्रक से अवैध 900 पेटी शराब बरामद की गई है।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी लखनऊ

लखनऊ जोन प्रथम की सचल दल पंचम इकाई के असिस्टेंट कमिश्नर श्यामवीर सिंह ने रात 11 बजे रोड चेकिंग के दौरान,आपको बता दूं कि चावल के ट्रक में छिपी 900 पेटी शराब बरामद। लखनऊ में राज्य कर विभाग ने चेकिंग के दौरान शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ किया। राज्य कर विभाग, लखनऊ जोन प्रथम की सचल दल पंचम इकाई के असिस्टेंट कमिश्नर श्यामवीर सिंह ने रात 11 बजे रोड चेकिंग के दौरान ट्रक नंबर RJ07GC4625 को रोका। कागज़ों में ट्रक में पंजाब से उड़ीसा भेजा जा रहा सुगंधित चावल दर्ज था, लेकिन शक होने पर तिरपाल हटाया गया तो ऊपर भूसी के पैकेट मिले। दो लेयर हटाते ही अंदर से शराब की पेटियां निकल आईं। जांच में करीब 900 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिनमें रॉयल चैलेंज, मैकडॉवेल्स और इम्पीरियल ब्लू ब्रांड शामिल हैं। शराब पर साफ लिखा था—केवल पंजाब में बिक्री हेतु।

विभाग के मुताबिक दूसरे राज्यों में इसकी बिक्री गैरकानूनी है। फिलहाल वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें