10 करोड़ की कार्य योजना पर लगी मुहर मंगरौरा क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, सदस्यों से मांगे सुझाव।।

10 करोड़ की कार्य योजना पर लगी मुहर मंगरौरा क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, सदस्यों से मांगे सुझाव।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

यूपी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर मंगरौरा में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

(कोहंडौर)। मंगरौरा विकास खंड की क्षेत्र पंचायत की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई, जिसमें लगभग 10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन ने की।
बैठक का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, देवसरा ब्लॉक प्रमुख कमलाकांत यादव, बाबा बेलखरनाथ धाम के प्रमुख सुशील सिंह व भाजपा अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में मनरेगा, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनाओं तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य एवं केंद्रीय वित्त पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही पिछली कार्यवाही की पुष्टि भी की गई।खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आंगनबाड़ी मरम्मत, इंटरलॉकिंग समेत अन्य विकास कार्यों हेतु सदस्यों से सुझाव मांगे। सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर लगभग 10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित समूह की महिलाएं व इलाके के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। समापन पर अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।इस दौरान राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने लोगों को नवरात्रि और ईद की शुभकामनाएं दीं उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोती सिंह ने सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के नौ वर्षों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह नंदन ने कहा कि सरकार बिजली, पानी, आवास और रोजगार के क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकारों से बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर कार्य करते हुए सरकार जाति-पांति से ऊपर उठकर विकास के मुद्दों पर ध्यान दे रही है।
खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि जनहित की योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं।पूर्व मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ हमेशा खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मंगरौरा उनकी कर्मभूमि है और यहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।। पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र व प्रतिमा देकर सम्मानित किया। प्रधान संघ अध्यक्ष विपिन कुमार जैसवाल उर्फ सोनू ने पूर्व मंत्री को चांदी का मुकुट और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, कोहंडौर अध्यक्ष शीतला प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, विनोद पांडेय, ग्राम प्रधान महेंद्र पांडेय, राय साहब सिंह, विशाल सिंह, जरनैल सिंह यादव, किशन सोनी, विपिन कुमार जैसवाल, प्रदीप सिंह, उमेश मिश्रा, सोनू सिंह, अब्दुल ग़नी उर्फ मलखान, राहुल सोनी इमरान अहमद, सत्य प्रकाश पाठक, सिद्धांत तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही