ईद के दिन मेवाती टोला उर्दू मोहल्ला में जलभराव से लोग परेशान

ईद के दिन मेवाती टोला उर्दू मोहल्ला में जलभराव से लोग परेशान

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। जहां एक ओर पूरे शहर में ईद का त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं मेवाती टोला उर्दू मोहल्ला के निवासियों को भारी जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। त्योहार के दिन सड़कों और गलियों में भरे पानी ने लोगों की खुशियों पर पानी फेर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही नालियों की सफाई न होने के कारण पानी भरना शुरू हो गया, जिससे हालात बिगड़ते चले गए। कई घरों के बाहर घुटनों तक पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को नमाज के लिए जाने और एक-दूसरे के घर मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोहल्ला वासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत पहले भी कई बार नगर पालिका से की जा चुकी है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। ईद जैसे बड़े त्योहार पर भी इस तरह की लापरवाही से लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था ठीक कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें