शराब के ठेके की कैंटीन में भीषण आग हजारों का सामान जलकर राख

शराब के ठेके की कैंटीन में भीषण आग हजारों का सामान जलकर राख

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा जनपद में देर रात एक शराब के ठेके की कैंटीन में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि जब तक आग पूरी तरह बुझाई गई, तब तक कैंटीन में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड चुंगी स्थित देसी शराब के ठेके की कैंटीन की है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें