रोटावेटर की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

रोटावेटर की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद के कुसमरा क्षेत्र के सकरामपुर गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर जुताई के दौरान ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से एक सात वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे सकरामपुर निवासी एक किसान अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। उसी दौरान गांव का सात वर्षीय बालक कृष्णा खेलते-खेलते खेत के पास पहुंच गया। अचानक वह ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत बच्चे को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है