बंद मकान में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 60 हजार नकदी पार

बंद मकान में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 60 हजार नकदी पार

संवाददाता अमन अहमद

एटा जिले के अंगदपुर गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपये के जेवरात के साथ करीब 60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार रामसनेही (55) किसी काम से बाहर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी सूरजमुखी घर के बाहर स्थित दुकान पर सो रही थीं। रविवार सुबह जब वह घर पहुंचीं तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो बक्सा और अलमारी खुली पड़ी थी और पूरा सामान बिखरा हुआ था। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और राजा का रामपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। पीड़ित महिला सूरजमुखी के मुताबिक, चोर दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी गुच्छा, दो जोड़ी पायल, एक कंधनी और करीब 60 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है