छत पर बंदरों को भगाने गए व्यक्ति को लगा करंट

छत पर बंदरों को भगाने गए व्यक्ति को लगा करंट

संवाददाता मुकेश कुमार

पचास प्रतिशत तक झुलसे हालत गंभीर

एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला श्रृंगार नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। छत पर बंदरों को भगाने गए एक व्यक्ति को हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय उमेश पांडे छत पर बंदरों को भगाने के लिए गए थे। इसी दौरान वह अनजाने में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उमेश पांडे लगभग 50 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजन काफी चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें